BBA Full Form क्या है | BBA की पूरी जानकारी

दोस्तों मेरा नाम अंकित है,
आज की इस पोस्ट में हम और आप जानेंगे कि BBA full form kya hai

अगर आप भी जानना चाहते हैं BBA full form के बारे में तो आज की इस पोस्ट को अंत तक पढ़िएगा।

BBA full form in hindi

क्योंकि इस पोस्ट में हम आपको bba full form के साथ-साथ BBA के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं

जिसके बाद आपको BBA की पूरी जानकारी होगी तथा दोबारा आपके मन में यह प्रश्न नहीं आएगा की BBA full form kya hai या BBA kya hota hai

BBA क्या है ?

बीबीए एक ग्रेजुएशन कोर्स है जिसे पढ़कर विद्यार्थी व्यापार से संबंधित जानकारियों को प्राप्त करता है तथा इसे पढ़ने के उपरांत उसके पास व्यापार से जुड़ी सारी जानकारियां प्राप्त होती है।

जिस प्रकार कोई व्यक्ति 12वीं कक्षा पास करने के उपरांत स्नातक की पढ़ाई करता है जैसे :- BA, BSC, b.Com

उसी प्रकार कोई व्यक्ति 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के उपरांत भी BBA तथा MBA कर सकता है।

जो व्यक्ति व्यवसाय में रुचि रखता है या जो व्यक्ति आगे जाकर व्यवसाय करने की सोच रखता है उनके लिए BBA एक बेस्ट अपॉर्चुनिटी है तथा इस कोर्स को पूरा करके आप लाखों कमा सकते हैं।

BBA full form क्या है

BBA full form हैं “Bachelor of business administration” तथा इसका BBA एक शार्ट नेम है तथा इसका हिंदी “अर्थ व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक” होता है।

B – Bachelor
B – Business
A – Administration

इसके अलावा भी इसके काफी सारे नाम है जैसे:- BMS तथा BBS

BMS का full form “Bachelor of management studies” है तथा BBS का full form “Bachelor of business studies” है।

हर एक इंस्टिट्यूट इसको अलग-अलग नामों के जानते है कुछ इसे BBA कुछ BMS तथा कुछ Institute इसे BBS के नाम से जानते हैं।

काफी सारे नामों वाले इस कोर्स का मतलब समान है तथा तीनों एक ही कोर्स की श्रेणी में आते हैं।

आप इसके नाम को सुनकर गुमराह मत हो इसे आप BBA के नाम से ही जाने और इसके अर्थ तो मैंने आपको ऊपर ही बता दिया है।

इन तीनों कोर्स मे आपको सभी इंस्टिट्यूट के द्वारा समान शिक्षा प्रदान की जाती है और इसमे आपको व्यापार तथा कम्युनिकेशन से जुड़ी शिक्षा दी जाती है।

BBA बैचलर कोर्स है जो व्यापार के क्षेत्र का BA, Bsc, b.com है BBA की शिक्षा पूरी करने के उपरांत आप मुख्यता MBA यानी “मास्टर ऑफ बिजनेस Administration” की शिक्षा प्राप्त कर सकते हैं।

जैसे BA, Bsc, तथा b.com की शिक्षा ग्रहण करने के उपरांत आप MBA, Msc तथा M.com की शिक्षा प्राप्त करते हैं उसी प्रकार BBA के उपरांत हर कोई MBA कर सकता है।

BBA कैसे करें ?

अगर आप रोजगार में रुचि रखते हैं तथा आगे चलकर व्यापार के क्षेत्र में अपना कदम बढ़ाना चाहते हैं तो आपको पता होना जरूरी है कि आखिर BBA कैसे किया जाता है तथा इसके लिए क्या योग्यता होनी आवश्यक है ?

तो आइए जानते हैं कि बीबीए कैसे किया जाता है तथा इसके लिए क्या योग्यता है और आखिर इससे ग्रहण करने के लिए हमारे पास कितने पैसे होने चाहिए।

BBA के लिए योग्यता क्या होनी चाहिए ?

BBA करने के लिए आपके पास 12वीं की डिग्री होनी आवश्यक है और इसके होते हुए आप BBA में नामांकन करवा सकते हैं।

आपने चाहे किसी भी विषय की पढ़ाई करके 12वीं की शिक्षा पूरी की हो, आप किसी भी क्षेत्र के हो, आप आसानी से बीबीए में नामांकन करवा सकते हैं।

BBA के लिए अलग से कोई योग्यता की आवश्यकता नहीं होती, हर कोई अपनी पढ़ाई क्षेत्र में आकर 12वीं की पढ़ाई जरूर करता है

चाहे आप किसी क्षेत्र में जाना चाह रहे हो उसके लिए आपको 10वीं तथा 12वीं की कक्षा उत्तीर्ण करनी ही होगी उसके उपरांत आप अपने मनचाहे क्षेत्र की पढ़ाई कर पाएंगे।

ठीक उसी प्रकार आपको 12वीं की पढ़ाई पूरी करनी होगी अगर आप BBA की पढ़ाई करना चाहते हैं

BBA की पढ़ाई के लिए कितने पैसे लगते हैं ?

अगर आप भी BBA की पढ़ाई में इच्छुक हैं तो आपको यह जानना आवश्यक है कि इस पढ़ाई में कितने पैसे खर्च होते हैं, तो आइए जानते हैं।

BBA की पढ़ाई के लिए काफी सारी institute कार्यरत है तथा हर इंस्टीट्यूट की अपनी अपनी fee है जो आपको pay करने होते हैं अगर आपको पढ़ना है तो।

परंतु अगर एक समान्य आँकरें की बात करें तो 80,000/- से 5,00,000/- के बीच का खर्च लग सकता है और यह अमाउंट जगह तथा इंस्टीट्यूट के हिसाब से थोड़ा ज्यादा तथा थोड़ा कम हो सकता है।

अगर आप सरकारी कॉलेज या इंस्टिट्यूट में बीबीए का कोर्स करते हैं तो आपको काफी कम fee देना होता है प्राइवेट इंस्टिट्यूट की तुलना में

चूँकि सरकारी इंस्टिट्यूट में नामांकन के पहले प्रवेश परीक्षा होता है और उसमें उत्तीर्ण होने पर आपके fee में काफी कमी की जाती है।

BBA कहां से करना चाहिए ?

जैसा कि आपने जाना कि यह एक व्यावसायिक पढ़ाई है तथा इसे पढ़कर आप व्यवसाय से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर पाएंगे।

चूँकि यह व्यापार से जुड़ी पढ़ाई है इस वजह से यह तो साफ है कि यह शिक्षा छोटे शहरों या कस्बों में उपलब्ध नहीं होगी

इसलिए इस शिक्षा को ग्रहण करने के लिए आपको बड़े शहरों में जाना होगा जहां काफी सारी सरकारी तथा गैर सरकारी कॉलेजों या इंस्टीट्यूट उपलब्ध होती है।

अभी के समय में इस शिक्षा का काफी अधिक उत्सुकता है इस वजह से छोटे शहरों या जिलों में इस पढ़ाई को किया जा सकता है

आप इंटरनेट पर पता कर सकते हैं कि बीबीए की पढ़ाई पूरी करने के लिए बेस्ट सरकारी या गैर सरकारी संस्थान कौन सी है।

एक बात और ध्यान से जान ले कि इस शिक्षा को आप घर बैठे ऑनलाइन भी प्राप्त कर पाएंगे, काफी सारे इंस्टिट्यूट आपको यह उपलब्धि प्रदान करती है ताकि आप गांव या छोटे शहरों में रहकर भी पढ़ाई को पूरी कर सके।

BBA करने के बाद कितने पैसे कमाया जा सकता है ?

BBA करने के उपरांत अगर आप जॉब (Job) करना चाहते हैं या चाहेंगे तो आपके पास दो विकल्प होंगे :-

सरकारी नौकरी

अगर आप BBA करने के बाद सरकारी जॉब की तलाश में होते हैं तो सरकारी नौकरी में आपको 20,000/- से 25,000/- तक की नौकरी हो सकती है।

हालांकि सरकारी नौकरी में आपको शुरुआत में पैसे कम मिलते हैं परंतु नौकरी गंवाने का डर नहीं होता

Private नौकरी

अगर आप बीबीए के बाद प्राइवेट (गैर सरकारी) नौकरी की तलाश में है तो आपको बता दूं कि इसमें आपको शुरुआत में 30,000/- से 35,000/- तक मिल सकता है।

माना कि प्राइवेट नौकरी में आपको सरकारी नौकरी की अपेक्षा ज्यादा पैसे दिख रहे हैं परंतु इसमें आपको नौकरी जाने का खतरा हमेशा बना रहता है।

BBA करने के बाद किस पद पर नौकरी मिलती है ?

अगर बीबीए करने के उपरांत आपको प्राइवेट जॉब मिलती है तो इसमें आपको किसी प्राइवेट कंपनी की वित्त प्रबंधक, प्रबंधक या मैनेजर के पद मिलती है।

अगर बीबीए करने के उपरांत आपको सरकारी नौकरी मिलती है तो इसमें आपको बैंक के किसी पद पर रखा जाएगा और वह पद आपकी योग्यता पर निर्भर करता है।

BBA करने के बाद आगे कौन सी पढ़ाई करनी चाहिए ?

अगर आप बीबीए कर चुके हैं और अब आप यह सोच रहे हैं कि बीबीए के उपरांत आपको किस प्रकार की पढ़ाई करनी चाहिए तो आप सोचना बंद कीजिए।

अब हम आपको बताते हैं कि इसके उपरांत आप के लिए कौन सी पढ़ाई बेहतर होगी।

वैसे तो बीबीए के बाद आप अपनी इच्छा के अनुसार कोई भी पढ़ाई कर सकते हैं परंतु अगर आप चाहते हैं कि व्यापार के क्षेत्र में कौन सी शिक्षा लें, तो आप MBA या MMS कर सकते हैं।

MBA :- MBA का full form “Master of Business Administration” है

आप बीबीए के बाद इसे पूरा कर सकते हैं क्योंकि यह बीबीए का मास्टर डिग्री है और इसमें आपके व्यापार की जानकारियों को और निखार आ जाता है।

इस कोर्स को पूरा करने के उपरांत आपको काफी अच्छी तथा अच्छे पद पर नौकरी हो सकती है जिसके बाद आप लाखों रुपए कमा पाएंगे।

MMS :- MMS का full form “Master of Management System” है

इस कोर्स को पूरा करने में आपको 2 सालों का समय लगेगा और यह भी व्यापार के क्षेत्र की मास्टर डिग्री है जिसके बाद आप अच्छे पदों के योग्य बन जाते हैं और खुद कंपनी आपको जॉब के लिए ऑफर करती है।

BBA करने के फायदे ?

बीबीए की पढ़ाई पूरी करने से आपको निम्नलिखित फायदे होते हैं :-

1.) इस कोर्स को पूरा करने के उपरांत आपको व्यापार की काफी अच्छी जानकारी हो जाती है।

2.) इसे पूरा करने के उपरांत आप अच्छे जॉब को प्राप्त कर सकते हैं।

3.) इस कोर्स को पूरा करने के बाद आप खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।

4.) इसे करने के बाद आप किसी भी व्यवसाय में अच्छे लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

5.) बीबीए करने के बाद आप सरकारी तथा गैर सरकारी नौकरी को प्राप्त कर सकते हैं।

6.) बीबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप एमबीए तथा एमएमएस की पढ़ाई कर सकते है।

BBA की पढ़ाई का पाठ्यक्रम क्या है ?

यह 3 साल का एक स्नातक कोर्स है और इन 3 सालों में आपको 6 सेमेस्टर की पढ़ाई करनी होती है तथा इन सेमेस्टर में आपको अलग-अलग पाठ्यक्रम को पढ़ना होता है जो कि निम्नलिखित है :-

1st Semester Subject

  • व्यवसायिक संपर्क
  • वित्तीय लेखांकन
  • व्यवसायिक अर्थशास्त्र
  • व्यापार कानून
  • कंप्यूटर अनुप्रयोग

2nd Semester Subject

  • पर्यावरण प्रबंधन
  • संगठनात्मक व्यवहार
  • व्यापारिक वातावरण
  • लाभ योजना और नियंत्रण
  • व्यवसायिक गणित
  • प्रबंधन लेखांकन

3rd Semester Subject

  • विपणन के विचार
  • व्यवसाय वित्त
  • उत्पाद विधि
  • जनशक्ति प्रबंधन
  • कंप्यूटर अनुप्रयोग
  • व्यवसायिक आंकड़े

4th Semester Subject

  • ऑपरेशन अनुसंधान
  • कार्यालय प्रबंधन
  • बिक्री और वितरण प्रबंधन
  • औद्योगिक कानून
  • व्यवसाय वित्त
  • अनुसंधान क्रियाविधि

5th Semester Subject

  • बैंकिंग कानून और अभ्यास
  • प्रबंधन सूचना प्रणाली
  • मानव संसाधन विकास
  • विज्ञापन और जनसंपर्क
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण रिपोर्ट

6th Semester Subject

  • अंतर्राष्ट्रीय विपणन
  • वित्तीय संस्थान और बाजार
  • कॉर्पोरेट योजना और सामरिक प्रबंधन
  • उद्यमी विकास
  • मार्केटिंग सेवाएं
  • व्यापक स्वर-स्वर

आपके कुछ सवाल और इसके जवाब

Q. 1) BBA full form क्या है ?

Answer –

BBA full form “Bachelor of Business Administration” है और इसका हिन्दी रूपांतरण “अर्थ व्यवसाय प्रबंधन में स्नातक” है।

Q. 2) BBA करने के लिए कौन सी डिग्री चाहिए ?

Answer –

BBA करने के लिए आपके पास 12वी पास की डिग्री होनी चाहिए जिसके बाद आप आसानी से बीबीए की शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।

Q. 3) BBA की पढ़ाई पूरी करने के बाद कौन सा कोर्स किया जा सकता है ?

Answer –

बीबीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद आप किसी भी कोर्स को कर सकते हैं परंतु अगर आप चाहते हैं कि व्यवसाय के क्षेत्र में आगे की पढ़ाई करना तो आप MBA (Master of Business Administration) या MMS (Master of Management System) कर सकते हैं।

इसे भी पढें :-

Conclusion

दोस्तों आज की इस पोस्ट में हमने जाना bba full form kya hai

साथ ही BBA के बारे में सारी जानकारियां प्राप्त की जैसे :- BBA क्या है, BBA कैसे करना चाहिए, BBA में लगने वाले fee कितने हैं, इत्यादि।

आशा करता हूं आपको BBA के बारे में सारी जानकारियां प्राप्त हो चुकी होगी तथा आपको आपके सवाल का जवाब भी मिल गया होगा कि BBA full form क्या है

Sharing Is Caring:

11 thoughts on “BBA Full Form क्या है | BBA की पूरी जानकारी”

Leave a Comment